Site icon Dainik Savera Times

Dharmendra ने बेटे Bobby Deol का वर्कआउट video किया शेयर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धर्मेन्द्र ने बॉबी देओल का एक वर्कआउट वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें बॉबी जिम में इंटेंस वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बॉबी जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन मे लिखा, ‘दोस्तों मेरा बॉब (बॉबी देओल) कुछ अच्छे रोल की तैयारी कर रहा है’।

धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह,शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगी। वहीं,बॉबी देओल जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ और अनिल शर्मा निर्देशित ‘अपने 2’ में नजर आएंगे।

Exit mobile version