Site icon Dainik Savera Times

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए पिता के साथ अमेरिका रवाना हए सनी देओल

बॉलीवुड के ही मैन यानी के धर्मेंद्र की तबियत खराब हो गई है जिसके चलते बेटे सनी देओल अपने पिता के इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। जानकारी के लिए बता दें के धर्मेंद्र और सनी देओल करीब 20 दिनों तक अमेरिका में रहेंगे।रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है के सनी देओल पापा के साथ वहां 20 दिनों तक रहेंगे। एक सोर्स के हवाले से बताया गया है कि ‘शोले’ एक्टर की उम्र 87 साल है। ऐसे में हेल्थ से संबंधित कुछ-न-कुछ दिक्कतें होती रहती हैं। बस उसी के लिए वह यूएस आए हैं। 15 से 20 दिनों तक उनका ट्रीटमेंट चलेगा। इसलिए तब तक ये दोनों वहीं रहेंगे। साथ ही ये भी कहा गया कि घबराने की कोई बात नहीं है। सब ठीक है।

 

 

Exit mobile version