Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dhoom’ के 20 साल पूरे, Esha Deol कर रही उन दिनों को मिस, पोस्ट में कही दिल की बात

August 27, 2024

‘Dhoom’ के 20 साल पूरे, Esha Deol कर रही उन दिनों को मिस, पोस्ट में कही दिल की बात

मुंबई: अभिनेत्री ईशा देओल इन दिनों अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धूम’ के 20 साल पूरे होने को जश्न मना रही हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माण में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। ईशा के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स है। इस प्लेटफॉर्म पर उन्ज़्होंने एक रील शेयर किया, जिसमें हम फिल्म के कुछ अंश देख सकते हैं। इसमें ईशा का बिकिनी सीन भी है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘धूम के 20 साल, धन्यवाद यश अंकल और संजय गढ़वी, आज मुझे आपकी याद आ रही है, बच्चन, उदय, जॉन अब्राहम सुभामित्रा अब तक के मेरे सबसे अच्छे सह-कलाकार रहे हैं। इस फिल्म को बनाने में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद, धूम हमेशा सभी के दिलों में रहेगी, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।’ संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित ‘धूम’ का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स बैनर के तले किया था। विजय कृष्ण आचार्य ने इसकी कहानी और पटकथा लिखी थी। यश राज फिल्म्स ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्शन एंटरटेनर के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया।

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा और रिमी सेन ने अभिनय किया था। इसकी कहानी कबीर (जॉन) के नेतृत्व में मोटरसाइकिल सवार लुटेरों के एक गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में डकैती करता है, जबकि एक पुलिस अधिकारी जय दीक्षित (अभिषेक) और एक मोटरसाइकिल डीलर अली अकबर फतेह खान (उदय) को कबीर और उसके गिरोह को रोकने का काम सौंपा जाता है। फिल्म का साउंडट्रैक और स्कोर प्रीतम और सलीम सुलेमान ने तैयार किया है। फिल्म में ‘धूम मचाले’ ‘शिकदुम’ ‘दिलबरा’ और ‘सलामे’ जैसे हिट ट्रैक हैं। हाल ही में ईशा को लघु फिल्म ‘एक दुआ’ में देखा गया था। जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। जिसमें ‘मैं’ और तेलुगू फिल्म ‘हीरो हीरोइन’ शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें