Site icon Dainik Savera Times

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमा में रचा इतिहास: 1500 करोड़ का आंकड़ा पार, 16वें दिन भी तोड़े नए रिकॉर्ड

'Dhurandhar 2' Box Office 16th Day

'Dhurandhar 2' Box Office 16th Day

‘Dhurandhar 2’ Box Office 16th Day: रणवीर सिंह और आदित्य धर ने भारतीय सिनेमा में अपनी जोड़ी को अब तक की सबसे प्रभावशाली एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में शामिल कर दिया है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि यह केवल दर्शकों के बीच ही नहीं, बल्कि पूरे उद्योग के लिए मील का पत्थर बन गई है।

1500 करोड़ का आंकड़ा पार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन 17.8% की बढ़त दर्ज की। गुरुवार के मुकाबले 13,330 शो में 21.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1,148 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 375 करोड़ रुपये का कुल ग्रॉस कलेक्शन जोड़ते हुए दुनिया भर में 1,523.58 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

भाषा के हिसाब से कमाई

धुरंधर 2 सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में कर रही है। इसके बाद विभिन्न भाषाओं का योगदान इस प्रकार है:

तेलुगु: 65 लाख रुपये
तमिल: 45 लाख रुपये
कन्नड़: 15 लाख रुपये
मलयालम: 5 करोड़ रुपये

रिकॉर्ड तोड़ने में सबसे तेज

धुरंधर 2 ने सुपरहिट फिल्में ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ के साथ खुद को दर्ज करवा दिया। हालांकि दुनिया भर के कुल कलेक्शन में यह दंगल और बाहुबली 2 से पीछे है, लेकिन 16 दिनों में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करना इसे भारतीय सिनेमा का सबसे तेज़ रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म बना देता है। बता दें कि दंगल को ऐसा करने में लगभग 30 दिन और बाहुबली 2 को 20 दिन से ज्यादा दिन लगे थे।

ये भी देखें :

रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी

रणवीर सिंह और आदित्य धर ने साबित कर दिया है कि उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हमेशा धमाका कर सकती है। धुरंधर 2 ने सुपरस्टार आमिर खान और प्रभास को पीछे छोड़ते हुए नई ऊंचाइयों को छुआ। फिल्म का शानदार ट्रेंड वीकेंड में भी जारी रहने की उम्मीद है और कई नए रिकॉर्ड अभी टूटने बाकी हैं।

Exit mobile version