Site icon Dainik Savera Times

Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का Box Office पर तूफान, 5 दिन में की बंपर कमाई, बनी Ranveer Singh की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Dhurandhar: The Revenge

Dhurandhar: The Revenge

Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वहीं रणवीर सिंह की इस एक्शन-थ्रिलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ओपनिंग वीकेंड के बाद भी वीकडेज में फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है, जो इसके क्रेज को दर्शाती है।

5 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई ने मचाया धमाल
बता दें कि फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के भीतर वैश्विक स्तर पर करीब 829 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विदेशी बाजारों में भी इसका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई। यह आंकड़े फिल्म को साल की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल कर रहे हैं।

भारत में 5वें दिन गिरावट के बावजूद मजबूत कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पांचवें दिन करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह पिछले दिन के मुकाबले कम है, लेकिन कुल कलेक्शन अब भी मजबूत स्थिति में है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
शुरुआती रफ्तार के मामले में धुरंधर 2 ने पठान, जवान, KGF Chapter 2 और RRR जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही, इसने कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।

1000 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़त
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड से पहले ही यह आंकड़ा छूने की पूरी संभावना है।

रणवीर सिंह की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
धुरंधर 2 अब रणवीर सिंह के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह केवल इसके पहले पार्ट से पीछे है, जिसने वैश्विक स्तर पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

ये भी पढ़ें :

टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में बनाई जगह
फिल्म अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में तेजी से ऊपर चढ़ रही है और जल्द ही टॉप 10 में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है।

रणवीर सिंह की दुनिया भर में टॉप 5 फ़िल्में

धुरंधर: 1354.84 करोड़
धुरंधर 2: 762.20 करोड़
पद्मावत: 560 करोड़
सिम्बा: 393.01 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: 348.89 करोड़

Exit mobile version