Site icon Dainik Savera Times

Dhurandhar 2 BO Day 10: धुरंधर 2 ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, 1200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, 10वें दिन मचाया धमाल

Dhurandhar 2 Box Office Day 14

Dhurandhar 2 Box Office Day 14

Dhurandhar 2 Box Office Day 10 : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है और अब 10वें दिन भी इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

दूसरे वीकेंड पर बढ़ी रफ्तार

वीकडेज में थोड़ी गिरावट के बाद फिल्म ने वीकेंड पर फिर से जोरदार वापसी की। खासतौर पर दूसरे शनिवार को दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली, जिससे कमाई में बड़ा उछाल आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने इस दिन 60 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया, जो पिछले दिन की तुलना में काफी ज्यादा है।

10 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म ने महज 10 दिनों में भारत में लगभग 780 करोड़ रुपये के आसपास नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 900 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। वहीं विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट से करीब 290 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1200 करोड़ रुपये से ऊपर निकल गया है।

ये भी पढ़ें :

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो पहले भी अपने काम के लिए सराहे जा चुके हैं।

फिल्म की कहानी

‘धुरंधर 2’ एक अंडरकवर एजेंट की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें मुख्य किरदार दुश्मन गैंग के भीतर घुसकर उनके नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। इस सीक्वल में कहानी और भी ज्यादा रोमांचक हो जाती है, जहां नायक दुश्मनों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करता है और उन्हें भीतर से खत्म करने की रणनीति बनाता है। साथ ही, उसके अतीत की झलक भी दिखाई जाती है, जो कहानी को और गहराई देती है।

ये भी देखें :

Exit mobile version