Site icon Dainik Savera Times

‘Dhurandhar 2’ को लेकर विवाद: इस राइटर ने आदित्य धर पर कहानी चोरी का लगाया आरोप

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद भी सामने आया है। आपको बता दें कि फिल्ममेकर और राइटर संतोष कुमार आरएस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ही फिल्म की मूल कहानी लिखी थी, जिसे आदित्य धर ने उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया।

धुरंधर के मेकर्स पर लगे आरोप

संतोष कुमार का दावा है कि उनकी स्क्रिप्ट 2023 में तैयार की गई थी और इसे उन्होंने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में भी रजिस्टर कराया था। उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म के लिए कई बड़े प्रोडक्शन हाउस जैसे सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस को स्क्रिप्ट दिखाई थी। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल में लेने की योजना बनाई थी।

संतोष का कहना है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि ‘धुरंधर 2’ उनकी कहानी पर आधारित है। उनके पास ईमेल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज भी मौजूद हैं, जो उनके दावे का समर्थन करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह फिल्म के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन करेंगे।

 

राइटर का दावा, लेंगे लीगल एक्शन, बोले- सबूत हैं…

संतोष कुमार ने कहा, “भले ही फिल्म ने अच्छी कमाई की हो, लेकिन मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल हुआ है। मैंने यह स्क्रिप्ट सिनेमा और मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन इसे पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा में बदल दिया गया। मैं नहीं चाहता कि मेरे जैसे अन्य राइटर्स के साथ ऐसा हो।”

मेकर्स का रिएक्शन

अब तक आदित्य धर या फिल्म ‘धुरंधर 2’ के प्रोडक्शन टीम की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version