Site icon Dainik Savera Times

‘Dhurandhar 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखाई दिए गैंग के बीच संघर्ष और लाशों के ढेर

Dhurandhar 2 trailer

Dhurandhar 2 trailer

Dhurandhar 2 trailer: एक्शन और क्राइम से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में पाकिस्तान के कराची शहर के लयारी इलाके को फिर से खून-खराबे और गैंगवार के माहौल में दिखाया गया है। कहानी की शुरुआत रहमान डकैत की मौत के बाद मचे बवाल से होती है, जहां गैंग के बीच संघर्ष और लाशों के ढेर दिखाई देते हैं।

ट्रेलर में कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलूच से प्रेरित किरदार को भी काफी ताकतवर अंदाज में पेश किया गया है। वहीं मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं। इसके साथ ही संजय दत्त का असलम चौधरी वाला किरदार भी अपने रौब और क्रूर अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म का ट्रेलर जिओ स्टूडियोज ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।

ये भी पढ़ें- मान्यवर मोहे ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के साथ शुरू किया अभियान

 

पहला पार्ट था सुपरहिट
गौरतलब है कि इस सीरीज की पहली फिल्म Dhurandhar बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को काफी सराहा गया था, जबकि आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के रोल भी चर्चा में रहे थे।

Netflix पर हुई थी ट्रैंड
फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यह सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भी लंबे समय तक ट्रेंड करती रही। पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट के कई देशों में आधिकारिक रिलीज न होने के बावजूद दर्शकों ने इसे पायरेटेड कॉपी के जरिए देखा।

ये भी पढ़ें- ईरानी ड्रोन से डरा अमेरिका, जेलेंस्की से मांगी मदद, क्या अब युद्ध में उतरेगा यूक्रेन

 

दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता
अब Dhurandhar 2 के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और एक बार फिर कराची के गैंगवार की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

Exit mobile version