Site icon Dainik Savera Times

‘धुरंधर’ के इस एक्टर पर लगा रेप और यौन शोषण की आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

dhurandhar actor nadeem khan arrested

dhurandhar actor nadeem khan arrested

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के कुक अखलाक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नदीम खान मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ उनके ही घर में काम करने वाली एक महिला ने बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है।

हाउसहेल्प ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता 41 वर्षीय महिला है, जो अलग-अलग अभिनेताओं के घरों में घरेलू काम करती थी। महिला का आरोप है कि कई साल पहले उसकी मुलाकात नदीम खान से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला का कहना है कि नदीम ने उसे शादी का झांसा दिया और इसी भरोसे पर पिछले 10 सालों तक उसका शोषण किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में मौसम ने बदली करवट: राज्य में बारिश, आंधी, और ठंड की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

महिला के मुताबिक, नदीम ने मालवणी स्थित उसके घर और वर्सोवा स्थित अपने घर पर कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जब महिला ने शादी की बात पक्की करने को कहा, तो नदीम ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस का रुख किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर 22 जनवरी को अभिनेता नदीम खान को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना महिला के मालवणी स्थित घर पर हुई थी, जो मालवणी पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। इसी वजह से वर्सोवा पुलिस ने मामला जीरो एफआईआर के तहत मालवणी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: आज के दिन करें हनुमान जी की पूजा, मिलेगी जीवन की हर परेशानियों से राहत

फिल्मी करियर

नदीम खान को हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से पहचान मिली थी। फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन दर्शकों ने उन्हें नोटिस किया। इसके अलावा वह क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध’ समेत कई फिल्मों में साइड रोल कर चुके हैं।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version