‘Dhurandhar’ Actress Sara Arjun: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बीच फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। आपको बता दें कि यहां उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके मंदिर दौरे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
भस्म आरती में दिखीं श्रद्धा में लीन
मंदिर में सारा अर्जुन पारंपरिक परिधान में नजर आईं। भस्म आरती के दौरान वे पूरी तरह भक्ति भाव में डूबी हुई दिखीं। दर्शन के बाद उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और अविस्मरणीय रहा।
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Sara Arjun attended Bhasma Aarti at Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain, today. pic.twitter.com/HbNhKcCavC
— ANI (@ANI) April 11, 2026
अभिनेत्री बोली -‘बुलावा आया था, इसलिए आई’…
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें इस पवित्र स्थान पर आने का निमंत्रण मिला हो। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें गहरी शांति और खुशी का अनुभव हुआ, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। सारा अर्जुन ने बताया कि उन्होंने किसी विशेष इच्छा के बजाय अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि की प्रार्थना की। उनके अनुसार यह यात्रा आध्यात्मिक रूप से बेहद सुकून देने वाली रही।
#WATCH | After attending Bhasma Aarti, actor Sara Arjun says, “I have no words. I had the calling, and then I came here. There is no better feeling than this in this world. I am overjoyed…” https://t.co/5vHVwh2JVT pic.twitter.com/V9qZYNhB3B
— ANI (@ANI) April 11, 2026
‘धुरंधर’ से मिली नई पहचान
धुरंधर: द रिवेंज की सफलता ने सारा अर्जुन को नई पहचान दिलाई है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

