
Dhurandhar Blockbuster Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए धमाल मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में ही दुनियाभर में 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। खासकर फिल्म का 10वां दिन, जब इसने 59 करोड़ रुपये की कमाई की, दर्शकों और विशेषज्ञों दोनों को हैरान कर गया।
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
रणवीर सिंह के लिए यह फिल्म उनके पिछले सात साल की सबसे बड़ी ग्रॉसर साबित हुई है। ‘धुरंधर’ ने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंबा’ को पीछे छोड़ते हुए उनके करियर की 20 साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में दूसरी नंबर पर जगह बनाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही यह उनकी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म भी बन सकती है।
View this post on Instagram
10 दिनों में बनाए कई नए रिकॉर्ड
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के लिए भी यह सफर खास रहा है। उनकी पिछली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने एक दिन में 17.17 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘धुरंधर’ ने पहले दिन ही 26 करोड़ से अधिक की कमाई दर्ज की और 10वें दिन 59 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल ‘धुरंधर’
2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर’ भी शामिल हो चुकी है। फिल्म ने पहले रविवार को 44.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो रणवीर सिंह के करियर का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन है। इसके अलावा, फिल्म ने पहले मंगलवार को 28.60 करोड़ रुपये कमाकर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहले मंगलवार की फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।
‘धुरंधर’ ने बनाए नए रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने दूसरे रविवार और दूसरे वीकेंड में भी नए रिकॉर्ड बनाए। दूसरे रविवार को फिल्म ने 59 करोड़ रुपये की कमाई की, जो ‘पुष्पा 2’, ‘जवान’, ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से आगे है। वहीं दूसरे वीकेंड पर इसने 140 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के 128.7 करोड़ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म
इस सफलता के साथ ही ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ है, लेकिन ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कमाई देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही यह शीर्ष स्थान भी हासिल कर सकती है।
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘पद्मावत’ थी, जिसने भारत में 302 करोड़ और दुनियाभर में 585 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर’ ने भारत में इसे भी पीछे छोड़ दिया है और अब रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
फिल्म ने रिलीज़ होते ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर ब्लॉकबस्टर की पहचान बनाई और अब तक ‘जवान’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है।