Dhurandhar: The Revenge: एक्शन और स्पाई-थ्रिलर से भरपूर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। इसी बीच दर्शकों के बीच अब इसके OTT रिलीज को लेकर उत्सुकता तेज हो गई है।
नेटफ्लिक्स नहीं, बदला प्लेटफॉर्म
जहां फिल्म का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था, वहीं इस बार मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म बदल दिया है। जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार को दे दिए गए हैं। ऐसे में जो दर्शक इसे OTT पर देखना चाहते हैं, उन्हें नए प्लेटफॉर्म का रुख करना होगा।
करोड़ों में हुई डिजिटल डील
फिल्म के डिजिटल अधिकारों को लेकर निर्माताओं और प्लेटफॉर्म के बीच करीब 150 करोड़ रुपये की बड़ी डील हुई है। यह रकम पहले भाग के मुकाबले कहीं ज्यादा बताई जा रही है, जो फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
OTT रिलीज कब तक?
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इससे पहले पेड प्रिव्यू भी रखा गया था। इंडस्ट्री ट्रेंड के अनुसार, बड़ी फिल्में आमतौर पर 7–8 हफ्तों के बाद OTT पर आती हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म जून के दूसरे हफ्ते तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर रिकॉर्ड बना दिया था। अब तक यह भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 690 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

