Site icon Dainik Savera Times

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा बरकरार, 10 दिनों में कर डाली इतनी कमाई

Dhurandhar: The Revenge

Dhurandhar: The Revenge

Dhurandhar: The Revenge: धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की यह एक्शन-ड्रामा फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर संकेत दे दिया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी। इसके बाद पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग ने इसे साल की सबसे बड़ी शुरुआत करने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया।

लगातार ऊंची कमाई का रिकॉर्ड
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने लगातार आठ दिनों तक हर दिन 40 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया है। यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इतनी लंबी अवधि तक स्थिर और ऊंची कमाई बनाए रखना बहुत कम फिल्मों के लिए संभव हो पाता है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने पुष्पा 2: द रूल, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें- यूपी-दिल्ली समेत 8 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 

दूसरे शनिवार को भी मजबूत पकड़
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को करीब 39.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 54.9% रही, जिसमें हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 57.3% दर्शक उपस्थिति दर्ज की। तमिल और तेलुगु वर्जन में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

घरेलू और वैश्विक कमाई में जबरदस्त बढ़त
भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 755.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे तेजी से 800 करोड़ क्लब की ओर ले जा रहा है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 1,151 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह 1000 करोड़ क्लब में मजबूती से शामिल हो गई है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन चिंता भरा, जानें अन्य राशियों का हाल

 

स्टार कास्ट और निर्देशन भी चर्चा में
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने पहले भी अपनी फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित किया है।

 

Exit mobile version