Dainik Savera Times

Kangana Ranaut ने गुपचुप रचाई शादी? गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने आई नजर

Kangana Ranaut

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें एक्ट्रेस गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से यह अफवाहें उड़ रही हैं कि कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है।

वीडियो में कंगना हल्के गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने गले में मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियां पहनी हुई है। वह बॉडीगार्ड्स से घिरी हुई घर से बाहर निकलकर कार में बैठ रही हैं। उन्होंने पैपराजी को कोई रिएक्शन नहीं दिया।

कंगना का वीडियो वायरल होते ही फैंस ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक ने लिखा, ‘मंगलसूत्र? कंगना की शादी हो गई?’ दूसरे ने लिखा, ‘शायद वह शूटिंग कर रही थीं।’ एक अन्य ने लिखा- कंगना ने गुपचुप शादी कर ली। वहीं कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Mission को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, AIAA ने दिया गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार, कंगना मुंबई में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही है। राजनीति में कदम रखने के बाद यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी बड़ी वापसी होगी। एक्ट्रेस ने 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत भी हासिल की। कंगना की फिल्म ‘क्वीन’ 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने रानी मेहरा का किरदार निभाया था, जो दिल्ली की एक सीधी-साधी लड़की है, उसका मंगेतर विजय (राजकुमार राव ) शादी से ठीक पहले शादी तोड़ देता है।

Exit mobile version