Site icon Dainik Savera Times

डिजिटल सुपरस्टार Ashish Chanchlani वेब सीरीज ‘एकाकी’ से करेंगे लॉन्ग फॉर्मेट डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क: भारत के सबसे लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक, आशीष चंचलानी अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ‘एकाकी’ नाम की इस नई सीरीज के जरिए आशीष न सिर्फ अभिनय करते नजर आएंगे, बल्कि निर्देशन, लेखन और प्रोडक्शन की कमान भी खुद संभाल रहे हैं। यह सीरीज जल्द ही ACV स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ की जाएगी।

‘एकाकी’ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जो हॉरर और कॉमेडी के अनोखे फ्यूज़न के साथ दर्शकों को एक नई सिनेमाई दुनिया में ले जाने का वादा करती है। हाल ही में रिलीज़ हुए इसके टीज़र पोस्टर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है—अंधेरे में लालटेन लिए खड़े आशीष और उनके चारों ओर मंडराते डरावने हाथों की छवि ने थ्रिल और रहस्य की झलक देते हुए दर्शकों की जिज्ञासा और उत्साह दोनों को चरम पर पहुँचा दिया है।

इस सीरीज की खास बात यह है कि यह सिर्फ एक और हॉरर ड्रामा नहीं, बल्कि आशीष की क्रिएटिव विजन और कहानी कहने की क्षमता का विस्तार है। वेब सीरीज में आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी दमदार बनाने वाले हैं।

आशीष, जो अब तक अपने शॉर्ट फॉर्मेट कॉमेडी वीडियोज़ के लिए जाने जाते थे, अब लॉन्ग फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में उतर कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार हैं। ‘एकाकी’ उनके लिए सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक क्रिएटिव रिवॉल्यूशन का संकेत है। फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज़ है, क्योंकि वे आशीष को पहली बार इतने गहन और रहस्यमयी अवतार में देखेंगे। पोस्टर और प्रीमियर की चर्चा से साफ है कि ‘एकाकी’ न केवल थ्रिल और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी, बल्कि डिजिटल एंटरटेनमेंट में कुछ नया और प्रयोगात्मक लेकर आएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

Exit mobile version