Site icon Dainik Savera Times

दिलजीत दोसांझ ने लंदन में पी सबसे महंगी कॉफी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

Diljit Dosanjh : गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने मजेदार अंदाज में एक किस्सा शेयर किया, जिसमें वह लंदन में 31 हजार की कॉफी पीते नजर आए। दिलजीत दोसांझ ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “लंदन की सबसे महंगी कॉफी।”

वीडियो में दिलजीत एक होटल में कॉफी पीते नजर आए, जहां वह मेन्यू देखते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, जापान टाइपिका नेचुरल कॉफी, जिसकी कीमत 265 पाउंड है, मतलब कि ये इंडिया का 31 हजार रुपये हो गया और इतने रुपयों में तो मैं इंडिया में ब्याह देख लेता।

यही नहीं वह वेटर को आवाज देते हुए कहते हैं कि कॉफी के साथ जलेबी, लस्सी भी लेते आना।

इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने रसोइये को एक मजेदार अंदाज में शिकायत करते नजर आए।

वीडियो में दोसांझ कुक से कहते हैं, आप बहुत बुरे हैं दद्दू, आज इस घर में आखिरी दिन है और मैं 2-3 दिन से पनीर बनाने को कह रहा था, आज यहां आखिरी दिन है तो इनको सब खत्म करना है। आज सुबह ही पनीर मिल रहा है और कल रात मछली में इतना नमक था। अब समझ में आ गया है, अगर हमें यहां से जाना है, तो सब खत्म करना होगा, नमक भी।

उन्होंने आगे कहा, भाई, हमें नमक खत्म करके नहीं जाना है।

एक्टिंग और सिंगिंग में अपने प्रशंसित काम के अलावा, दिलजीत दोसांझ अपने खाने के वीडियो पर अपनी जीवंत और मनोरंजक कमेंट्री के लिए भी लोकप्रिय हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने खाना पकाने के रोमांच की झलकियां साझा करते हैं। वह मजेदार अंदाज में फूड वीडियो डालते हैं, जिसमें न केवल रेसिपी बल्कि खाना पकाने का नया अंदाज भी दिखता है।

Exit mobile version