Site icon Dainik Savera Times

Diljit Dosanjh ने पाकिस्तानी प्रशंसक को भेंट किए जूते, कहा- राजनेता बनाते हैं सीमाएं

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने ‘मैनचेस्टर कंसर्ट’ के दौरान अपने एक पाकिस्तानी प्रशंसक को जूते भेंट किए। दोसांझ (40) ने अपने एक प्रशंसक को जूतों का एक डिब्बा भेंट किया और जब उन्हें पता चला कि वह पाकिस्तान से है तो उन्होंने कहा कि कैसे दोनों देशों के बीच की सीमाएं ‘राजनेता बनाते हैं’। दोसांझ ने वीडियो में कहा, ‘भारत हो या पाकिस्तान मेरे लिए सब एक ही है। हर पंजाबी के दिल में सबके लिए बेपनाह प्यार है।

ये सीमाएं राजनेता बनाते हैं लेकिन पंजाबी जानने वाले लोग, चाहे यहां के हों या वहां के हम सब एक जैसे हैं। इसलिए जो लोग मेरे देश भारत से आए हैं और जो लोग पाकिस्तान से आए हैं, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। धन्यवाद मैडम।’ गायक वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हैं, अगले महीने अपने दिल-लुमिनाती टूर के तहत भारत आएंगे। वह दो महीने तक देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम करेंगे। दोसांझ का पहला शो 26 अक्तूबर को नई दिल्ली में होगा।

Exit mobile version