Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chamkila Release On OTT: ‘Diljit Dosanjh’ ने शेयर किया फिल्म ‘चमकीला’ का टीजर, जानें कब हैं रिलीसिंग डेट

February 26, 2024

Chamkila Release On OTT: ‘Diljit Dosanjh’ ने शेयर किया फिल्म ‘चमकीला’ का टीजर, जानें कब हैं रिलीसिंग डेट

दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘चमकीला’ में अमर सिंह चमकीला के रोल में दिखेंगे। वहीं, परिणीति चोपड़ा अमरजोत कौर के किरदार में दिखेंगी। दरअसल इस फिल्म में अमर सिंह चमकीला और अमरजोत की पूरी कहानी बयां की जाएगी। जिसमे 8 मार्च, 1988 को अमर सिंह चमकीला, पत्नी अमरजोत कौर और उनके म्यूजिक बैंड के सभी सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

इसके डायरेक्टर इम्तियाज अली है, जिन्होंने इससे पहले भी कई फिल्मो में जैसे कि ‘जब वी मेट’,‘हाईवे’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में बनाकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। आपको बता दे कि इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। लेकिन ये फिल्म आपको ‘चमकीला’ सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

नेटफ्लिक्स के इंस्टा हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘माहौल बन जाता था, जब वो छेड़ता था साज़, कुछ ऐसा ही था चमकीला का अंदाज.’ ये मूवी 12 अप्रैल, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘चमकीला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। वीडियो में दिलजीत दोसांझ के लुक की झलक भी देखने को मिलती है। बैक्रग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का डायलॉग सुनाई देता है जिसमें वह कहते हैं, ‘एक बात तो पता है मुझे कि लोग क्या सुनना चाहते हैं उन्हें किस चीज में मजा आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें