Dainik Savera Times

Diljit Dosanjh मेट गाला 2025 समारोह में पहली बार होंगे शामिल 

Diljit Dosanjh : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पहली बार फैशन इवेंट मेट गाला 2025 में शामिल होने जा रहे हैं। दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर ‘मेटा गाला’ गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह पहली बार है।’
‘मेट गाला’ कार्यक्रम 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष इस आयोजन का विषय है सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल। दिलजीत के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी पहली बार मेट गाला में नजर आएंगी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पोस्ट किया कि वह न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी इस फैशन इवेंट में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शीर्षासन से बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन और आत्मविश्वास
Exit mobile version