Site icon Dainik Savera Times

‘डिंपल गर्ल’ Preity Zinta ने Salman Khan के साथ की पुरानी तस्वीरें की शेयर

Preity Zinta shared old photos : फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा सलमान खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। ‘डिंपल गर्ल’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सलमान को खास अंदाज में 59वें जन्मदिन की बधाई दी और बताया कि उन्हें अपने दोस्त के साथ और तस्वीरें चाहिए।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सलमान खान, बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। बाकी सब तुम्हें तब पता चलेगा जब मैं तुमसे बात करूंगी और हां, मुझे और तस्वीरें चाहिए, नहीं तो मैं वही पुरानी तस्वीरें पोस्ट करती रहूंगी!‘

देखें तस्वीरें

तस्वीरों में सलमान खान और प्रीति जिंटा कैमरे के सामने एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे। एक सेल्फी में सलमान और प्रीति मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देखते तो दूसरी तस्वीर फिल्म के सेट की है। सलमान और प्रीति ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘जान-ए-मन’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर हैं।

सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें कैटरीना कैफ, भाग्यश्री समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दीं। इंस्टाग्राम पर सलमान की एक तस्वीर के साथ कैटरीना ने लिखा, ‘‘ जन्मदिन की शुभकामनाएं सलमान खान, आपको इस जन्मदिन के साथ हमेशा जिंदगी की हर खुशी और वह हर चीज मिले, जो आप चाहते हैं।

‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर लिखा था, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त, मेरे पहले हीरो और वो शख्स जिसने लड़कियों को हम्मम करने पर मजबूर किया। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बर्थडे बॉय सलमान खान।’’

सलमान खान को अन्य दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

इसके अलावा सलमान खान को उनके अन्य दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले सितारों की सूची में अजय देवगन, बॉबी देओल, रोहित शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और मीका सिंह समेत अन्य का नाम शामिल है।

Exit mobile version