Site icon Dainik Savera Times

सास बहु और फ्लेमिंगो से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी डिंपल कपाड़िया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया वेबसीरीज सास बहु और फ्लेमिंगो से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। डिंपल कपाड़िया, ईशा तलवार, राधिका मदन और अंगीरा धर निर्देशक होमी अदजानिया की वेब सीरीज ‘सास बहु और फ्लेमिंगो’ में नजर आएंगी। डिंपल कपाड़िया इस सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। ईशा तलवार ने सोशल मीडिया पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया है। यह सीरीज 5 मई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस सीरीज की कहानी एक बहुत ही स्ट्रिक्ट सास और दो भोली सी लगने वाले बहुओं की कहानी है। ईशा तलवार ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- चेतावनी! ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।

डिंपल कपाड़िया ने बताया- ‘सास बहु और फ्लेमिंगो’ एक ऐसी कहानी हिया जो आम लोगों को भी खास बनाती है। ये स्ट्रोंग और पॉवरफुल महिलायों का ग्रुप है जो एक नैरेटिव सेट कर रही हैं।ज्यादातर ये काम मेल करैक्टर्स करते हैं। लेकिन, आप मेरा यकीन मानिए इस सीरीज में आपको काफी मजेदार करैक्टर देखने को मिलेंगे।

Exit mobile version