Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द मां बनने वाली हैं Dipika Kakar, पति Shoaib Ibrahim ने इस अंदाज से की अनाउंसमेंट

January 22, 2023

जल्द मां बनने वाली हैं Dipika Kakar, पति Shoaib Ibrahim ने इस अंदाज से की अनाउंसमेंट

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। दरअसल दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें के दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने खुद ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। बता दें के फोटो में दोनों बैक साइड से पोज दे रहे हैं और उनके कैप पर मॉम और डैड लिखा हुआ है।

फोटो के साथ दीपिका और शोएब ने कैप्शन में लिखा, “आभार, खुशी, उत्साह और साथ ही घबराहट से भरे दिलों के साथ इस खबर को आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं. हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत फेज है… हां हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं !! जल्द ही पैरेंटहुड अपनाने जा रहे हैं. हमारे छोटे बेबी के लिए आपकी ढेर सारी दुआओं और प्यार की जरूरत है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सभी उनके लिए काफी खुश हैं। दीपिका शादी के 5 साल बाद मां बनने जा रही हैं। कपल ने 22 फरवरी 2018 को निकाह किया था। अक्सर दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास लगते रहते हैं। बीते कुछ दिनों से दीपिका की फैमिली की तरफ से उनकी प्रेग्नेंसी के हिंट दिए जा रहे थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें