Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डायरेक्टर Ravi Udyawar ने ‘Yudhra’ के लिए Siddhant Chaturvedi द्वारा किए गए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खोले राज

September 14, 2024

डायरेक्टर Ravi Udyawar ने ‘Yudhra’ के लिए Siddhant Chaturvedi द्वारा किए गए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खोले राज

मुंबई : ‘युध्रा’ के डायरेक्टर रवि उदयवार, ने फिल्म के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी द्वारा किए गए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर रोशनी डाली है। उन्होंने बताया है कि सिद्धांत को अपने किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए वजन में बड़ा बदलाव करना पड़ा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दिखाता है।

डायरेक्टर ने खुलासा करते हुए कहा है, “हां, युवा कैडेट बनने के लिए उन्होंने बहुत वजन घटाया। आखिर में, उनका वजन बहुत बढ़ गया था। उनका चेहरा खुरदुरा था और आप उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख सकते हैं। अगर आप ट्रेलर देखें, तो उनका वजन बहुत बढ़ गया है।” वह आगे बात करते हुए कहते हैं, “मैंने उनसे कहा, हां, आप बहुत सारा खाना खा सकते हो। क्योंकि ये युध्रा का किरदार है जो लड़ने के लिए तैयार है।”

सिद्धांत के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में आगे बात करते हुए वह कहते हैं, ” तो मैं कह सकता हूँ कि उन्होंने लगभग 20 किलो वजन कम किया है। मैं आपको सटीक वजन नहीं बता सकता, मैं सिद्धांत से पूछकर आपको बताऊँगा। उनके ट्रेनर ने सब कुछ बहुत सावधानी से किया है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धांत को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी पड़ी, तो उदयवर ने कहा, “हां, वह बहुत सारी चीजें कर रहे थे। वह एक मेहनती लड़के हैं। मेरा मतलब है, उन्हें खुद को ट्रेन करना पड़ा। मैं चाहता था कि एक्शन रीयल हो। मैं चाहता था कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान रहें। मैं चाहता था कि वह रियलिस्टिक और हैंड टू हैंड रहें। मैं यह भी चाहता था कि वह ऐसा करे। इसलिए, मैंने उन्हें ट्रेन किया।”

20 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली “युध्रा” का डायरेक्शन रवि उदयवार ने किया है और इसे फरहान अख्तर और श्रीधर राघवन ने लिखा है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर यह फिल्म एक्शन से भरपूर अनुभव का वादा करती है।

सिद्धांत ने युध्रा का किरदार निभाया है, जिसपर बदला लेने का जुनून है, जबकि मालविका, निखत का किरदार निभा रही हैं जो कहानी में गहराई और इमोशंस को लाती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, “युध्रा” में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल सहित कई बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर्स भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें