Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिशा पाटनी ने एक ही दिन में खोए दो करीबी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

June 25, 2026

दिशा पाटनी ने एक ही दिन में खोए दो करीबी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने दिल के सबसे करीब दो पेट्स को खो दिया है। दिशा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट्स शेयर की हैं। बेला और जैस्मीन दोनों की मौत एक ही दिन हुई है, जिस कारण दिशा इस समय बेहद दर्द में है।

दिशा ने सोशल मीडिया पर बेला और जैस्मीन की तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है। एक्ट्रेस ने बेला के लिए लिखा- मेरे बेला, इस जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने और रंगों से भरने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया, हमारा घर चुनने और मुझे अपनी मां बनाने के लिए थैंक्यू, तुमने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है। मुझे तुम्हारी आंखों में पूरी कायनात दिखती थी। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं और दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। दुनिया के सबसे प्यारे बच्चे, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, मेरे सोलमेट मेरा सुंदर बेलू, मैं तुम्हारी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।

 

वहीं जैस्मिन के लिए दिशा ने लिखा- मेरी जैस्मीन, अब तक की सबसे प्यारी बच्ची बनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू। मुझे तुम्हारी मां बनने का मौका मिला, इसके लिए मैं तुम्हारी शुक्रगुजार हूं। तुम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी। तुम्हारा अपने पंजों से मेरे हाथों को छूना और प्यार से आवाज निकालना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और बहुत मिस कर रही हूं मेरी जासू, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरी बच्ची, तुम्हें हमेशा ऐसे ही प्यार किया जाएगा और तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी, मेरी प्रिंसेस जैस्मीन,

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें