लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या शोएब और सानिया के बीच तलाक हुआ है या बिना तलाक के ही शोएब ने फिर से निकाह कर लिया। अब शोएब मलिक की तीसरी शादी पर मिर्जा फैमिली और टीम सानिया की तरफ से बयान सामने आया है। सानिया और शोएब का कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया था। जिसका खुलासा अब सानिया के परिवार वालों ने किया है।

बयान में क्या लिखा है कि,
बयान में सानिया के परिवार ने लिखा- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनकी आगे की नई शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं देती हैं।