Site icon Dainik Savera Times

क्या आपने फोटो में नजर आ रहे बच्चे को पहचाना? आज हैं बॉलीवुड के मेगा स्टार!

आप सभी ने बहुत से सेलिब्रिटीस की बचपन की तस्वीरें अभी तक देखीं होंगी लेकिन क्या आप इस तस्वीर में ये मासूम बच्चे को पहचान पाएं हैं क्या? तस्वीर में दिखने वाला ये बच्चा इस समय बॉलीवुड का बेहद फेमस कॉमेडी किंग बन चुका है। आप सभी ने इन्हें बहुत सी फिल्मों में अभी तक देखा होगा। अगर अब भी आप इन्हें पहचान नहीं पा रहें हैं तो हम आपको बता ही देते हैं के ये कौन हैं।

ये बॉलीवुड के चर्चित स्टार ‘चूचा’ के नाम से मशहूर वरुण शर्मा हैं। जी हां, वरुण पंजाब के जालंधर शहर के रहने वाले हैं और बचपन में शाहरुख़ खान की फ़िल्म ‘बाज़ीगर’ देखकर ठान लिया था कि उन्हें एक्टर बनना है। लेकिन बॉलीवुड में शुरुआती दिन बेहद मुश्किल भरे रहे। कभी ऑडिशन के नाम पर धोखा मिला तो कभी फ़्री में काम करना पड़ा।

वरुण शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि, बॉलीवुड में सरवाइव करने के लिए उन्हें पेंट के डब्बों में खाना खाना पड़ता था। जिसमें से एक डब्बे में दाल, दूसरे में चावल, सब्जी और रोटियां न्यूज़पेपर में लपेटकर मिलती थी। इतनी मुश्किलों के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। लेकिन इतनी मेहनत के बाद आखिर वरुण को जब ‘फुकरे’ फ़िल्म में ‘चूचा’ और ‘छिछोरे’ में ‘सेक्सा’ का किरदार निभाया तो वह बॉलीवुड में मशहूर हो गए और अब उनका बॉलीवुड में बेहद नाम है।

 

Exit mobile version