Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dream Girl 2’: अब ‘Pooja’ को कॉल करने वाला कौन होगा अगला सुपरस्टार, 6 मार्च को रिलीज़ होगी अगली वीडियो

March 2, 2023

‘Dream Girl 2’: अब ‘Pooja’ को कॉल करने वाला कौन होगा अगला सुपरस्टार, 6 मार्च को रिलीज़ होगी अगली वीडियो

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में पूजा बनकर अपनी आवाज से दीवाना बनाने वाले आयुष्मान खुराना अब एक बार फिर पूजा बनकर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही दिलचस्प है। हाल ही में ‘ड्रीम गर्ल 2’ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें पूजा, पठान के साथ बात करती नजर आईं थीं।

ऐसे में अब निर्माता इसका दूसरा वीडियो भी जल्द शेयर करने वाले हैं। अब फैंस यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि वो अगला सुपरस्टार कौन होगा जो पूजा से बात करता दिखाई देने वाला हैं। जानकारी के लिए बता दें के आयुष्मान, पूजा का किरदार निभाते नजर आएंगे।बता दें, इस दूसरा वीडियो 6 मार्च को रिलीज़ होने वाला है, और इसके पहले वीडियो की तरह ही रोमांचक और मनोरंजक होने की उम्मीद है। इसके जारी हर नए वीडियो के साथ, फ़िल्म की लोकप्रियता और प्रत्याशा बढ़ती ही जा रही है और फैंस जल्द इसके रिलीज़ होने का इंतजार भी कर रहे हैं।

हालांकि आने वाली अगली वीडियो में पूजा को कॉल करने वाला वो दूसरा सुपरस्टार कौन होगा इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसे अभी सीक्रेट ही रखा गया है ताकी लोगों में उत्सुकता बनी रहे। ये फिल्म एकता आर कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ की अगली वीडियो 6 मार्च को सामने आएगी तब तक आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें