Site icon Dainik Savera Times

शादी के 9 साल बाद Drishti Dhami बनने वाली हैं मां, पति संग वीडियो शेयर कर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

मुंबई: टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका ने घोषणा किया है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, इसमें अक्टूबर में बच्चे के जन्म की घोषणा की गई। वीडियो में, कपल के हाथों में ड्रिंक दिखाई दे रहा है और उन्होंने एक पोस्टर भी पकड़ा हुआ हैं, जिस पर लिखा है, “पिंक (लड़की) भी हो सकती है। ब्लू (लड़का) भी हो सकता है।

हम बस इतना जानते हैं कि हमें अक्टूबर 2024 में बेबी होने वाला है।” दृष्टि धामी ने बिजनेसमैन नीरज खेमका से 21 फरवरी 2015 को शादी की थी।उनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के नौ साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘गीत हुई सबसे पराई’, ‘मधुबाला’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ जैसे फेमस टीवी सीरियल्स का हिस्सा रहीं।

उन्होंने स्ट्रीमिंग शो ‘द एंपायर’ में भी काम किया। वह रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ और 5 सीजन का हिस्सा रहीं। उन्होंने ‘झलक दिखला जा 6’ में कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान के साथ भाग लिया और विनर रहीं। उन्हें पिछली बार सीरीज ‘दुरंगा’ के दूसरे सीजन में देखा गया था, जो कोरियाई शो ‘फ्लावर ऑफ एविल’ से प्रेरित है। वीडियो में दृष्टि और नीरज के परिवार वाले सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version