Site icon Dainik Savera Times

‘ड्राई डे’ का ‘हल्ला मचा’ होली के त्योहारी रंगों से है सराबोर

मुंबई: आगामी स्ट्रीमिंग फिल्म ‘ड्राई डे’ का पहला गाना ‘हल्ला मचा’ शनिवार को जारी किया गया।यह गाना एक उत्साहपूर्ण होली गीत है, और इसे देव नेगी व अकासा सिंह ने गाया है। इन्होंने अपने दमदार गायन से समां बांध दिया है। संगीत जावेद-मोहसिन ने तैयार किया गया है और गीत दानिश साबरी द्वारा लिखे गए हैं।

यह गाना होली के जीवंत रंगों से सराबोर है और इसकी मुख्य जोड़ी जितेंद्र कुमार और श्रिया पिलगांवकर के बीच एक शानदार केमिस्ट्री है। ट्रैक में देसी बीट्स और तेज गति वाली प्रोग्रामिंग शामिल है। फिल्म का निर्देशन सौरभ शुक्ला ने किया है और इसमें अन्नू कपूर भी हैं।

एम्मे एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर्स के मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी द्वारा अमेजन स्टूडियो के सहयोग से निर्मति ‘ड्राई डे’ 22 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा।

Exit mobile version