एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘दुपहिया’ सीज़न 2 प्राइम वीडियो पर आ चुका है और इसने आने के साथ दर्शकों के बीच धड़कपुर की हलचल से भरी दुनिया, प्यारे किरदारों और छोटे शहर में महसूस होने वाली गर्माहट के जरिए दिल जीतना शुरू कर दिया है।
दिनेश लाल यादव जिन्होंने कास्ट को प्रथम कुमार के नाम से ज्वाइन किया है, उनकी मौजूदगी सिर्फ जान पहचान करने तक सीमित नहीं है। एक्टर को इस दुनिया के लोग अपने से लगते हैं, खास कर के अपनी मासूमियत की वजह से जिसके कारण उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। परिस्थितियों जो कई बार सोच से ज्यादा उलझ जाती है।
दुपहिया के किरदारों को रिलेटेबल बनाने वाली बातों पर दिनेश लाल यादव ने रोशनी डालते हुए कहा है, “इन लोगों की मासूमियत इतनी सच्ची है कि उनके बारे में हर चीज़ सच में अपनी लगती है, और गांवों में लोग असल ज़िंदगी में ऐसे ही होते हैं।
जब भी कोई सिचुएशन सामने आती है, तो वो किसी तरह इतनी उलझी हुई हो जाती है, लेकिन आपको एहसास भी नहीं होता कैसे, क्योंकि वे कभी जानबूझकर ऐसा नहीं करते। यह बस हो जाता है। तो, जब मैं इन किरदारों को देखता हूं, तो मुझे अपने गांव की याद आती है।”
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, “जो भी किरदार इसमें मौजूद हैं, वह सभी बेहद रिलेटेबल है। यही वह वजह है कि सभी इनसे रिलेट कर पा रहे हैं। इसी वजह से शो यादगार बन गया है और इसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।”
सोनम नायर के डायरेक्शन में बनी ‘दुपहिया’ सीज़न 2 को बॉम्बे फिल्म कार्टेल LLP के बैनर तले सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बनाया और प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा है।
पहले सीज़न की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, नए सीज़न में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा अपने पसंदीदा किरदारों में वापसी कर रहे हैं, साथ ही इस सीज़न में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी कास्ट में शामिल हुए हैं। ‘दुपहिया’ सीज़न 2 अब प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रहा है।

