Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड के सुपरस्टार को ED का सम्मन , पढ़े बड़ी खबर

October 4, 2023

बॉलीवुड के सुपरस्टार को ED का सम्मन , पढ़े बड़ी खबर

बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें आज अभिनेता को ED की तरफ से बड़ा झटका लगा है। रणबीर को समन जारी किया है। उन्‍हें छह अक्‍टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह पूरा मामला ‘महादेव बुक ऑनलाइन लॉटरी’ से जुड़े मनी लॉन्‍ड्र‍िंग मामले से जुड़ा हुआ है। इस ऑनलाइन बेटिंग ऐप के फेर में बॉलीवुड के 17 सितारे ED की रडार पर हैं। कुछ हफ्ते पहले इस केस में टाइगर श्रॉफ से लेकर सनी लियोनी, नेहा कक्‍कड़ और राहत फतेह अली खान जैसे दिग्‍गजों के नाम सामने आए थे। अब मामले में जांच आगे बढ़ते ही आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर से पूछताछ होनी है। ये सभी स‍ितारे दुबई में 200 करोड़ रुपये की एक शादी में शरीक होकर मुश्‍क‍िल में फंस गए हैं।

अवैध सट्टेबाजी के इस मामले में अब ईडी ने बड़ा कदम उठाते हुए सेलेब्स को समन भेजना शुरू कर दिया है। जहां सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का सामने आया है। एक्टर को जांच एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर 2023 यानी शुक्रवार को बुलाया है। जहां उनसे शादी में शामिल होने, परफॉर्म करने, पेमेंट से लेकर अन्य सवाल ईडी दाग सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें