Site icon Dainik Savera Times

हॉलीवुड के ये सितारे ‘गुरु नानक जहाज़’ के ज़रिए पंजाबी इंडस्ट्री में कर रहे हैं डेब्यू, इस दिन फिल्म होगी रिलीज

Guru Nanak Jahaz Release Date: ऐतिहासिक कोमागाटा मारू घटना पर आधारित बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म ‘गुरु नानक जहाज़’ 1 मई 2025 को रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म न केवल अपनी शक्तिशाली कहानी के लिए चर्चा में है, बल्कि अपनी अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की टीम की वजह से भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

पंजाबी सिनेमा में एक खास पहचान बनाने आ रहे एडवर्ड सोनेनब्लिक और मार्क बेनिंगटन

पहली बार हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एडवर्ड सोनेनब्लिक और मार्क बेनिंगटन, जो पहले बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं, अब पंजाबी सिनेमा में एक खास पहचान बनाने आ रहे हैं। फिल्म में अंग्रेज अधिकारियों हॉपकिंसन और मैल्कम रीड के अहंकारी और गंभीर किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी में असलियत और वैश्विक प्रभाव लेकर आते हैं।

शरण आर्ट के निर्देशन में और मनप्रीत जोहल के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म Vehli Janta Films के बैनर तले तैयार की गई है। यह फिल्म उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने अन्याय और औपनिवेशिक दमन के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। तरसेम जस्सर, मेवा सिंह लोपोके के किरदार में और गुरप्रीत घुग्गी, बाबा गुरदित सिंह के किरदार में दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं।

1 मई रिलीज होगी मूवी

फिल्म की टीम ने हर किरदार को बेहद मेहनत और समर्पण से सजीव किया है — खासकर ब्रिटिश अधिकारियों के लुक्स को ऐतिहासिक तस्वीरों के आधार पर बहुत ही बारीकी से तैयार किया गया है। पोस्टर में असली तस्वीरों और फिल्म के स्टिल्स को एक साथ देखकर यह साफ़ नज़र आता है कि इस प्रोजेक्ट में कितनी मेहनत की गई है। 1 मई को सिनेमाघरों में ज़रूर देखें ‘गुरु नानक जहाज़’।

Exit mobile version