Site icon Dainik Savera Times

‘एक चतुर नार’ का नया गाना ‘गुलाबी सावरिया’ रिलीज, देखें Divya Khosla का हॉट एंड ट्रेडिशनल मिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क: टी-सीरीज़ ने अपने आने वाले कॉमेडी थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ का नया गाना ‘गुलाबी सावरिया’ रिलीज़ कर दिया है। यह एक हाई-एनर्जी और रंगीन डांस नंबर है, जिसने आते ही सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।

इस गाने में दिव्या खोसला का ग्लैमरस अंदाज़ और देसी चार्म दर्शकों का दिल जीत लेता है। रंग-बिरंगे होली के दृश्यों और जोशीली बीट्स से भरपूर यह गाना एक विज़ुअल और म्यूज़िकल ट्रीट है। थिरकते ठुमकों और ट्वर्ल्स से लेकर उनके जीवंत सिग्नेचर हुक स्टेप तक, दिव्या स्क्रीन पर अपनी ऊर्जा और एलीगेंस से गाने को फिल्म का खास आकर्षण बना देती हैं।

‘गुलाबी सावरिया’ को दमदार म्यूज़िकल टीम ने बनाया है इसमें सचेत टंडन और शिल्पा राव की शानदार आवाज़ है, संगीत अभिजीत श्रीवास्तव ने तैयार किया है और बोल शायरा अपूर्वा ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें: UN में भारत ने फिर पाकिस्तान को धो डाला, रमजान में अफगानिस्तान पर हमलों को लेकर घेरा

Exit mobile version