Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

“The Buckingham Murders” की रिलीज से पहले Ekta Kapoor ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद

September 11, 2024

“The Buckingham Murders” की रिलीज से पहले Ekta Kapoor ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद

मुंबई : करीना कपूर खान की फिल्म “द बकिंघम मर्डर्स” रिलीज के करीब है, और यह मिस्ट्री थ्रिलर है, जो इस 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर ने फिल्म की रिलीज के लिए एकदम सही उत्साह पैदा कर दिया है और हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें कि अब जब फिल्म की रिलीज में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं, ऐसे में प्रोड्यूसर एकता आर कपूर ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा का दौरा किया है।

दर्शकों का उत्साह अगले लेवल पर है और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं! इस तरह से फिल्म की रिलीज से पहले, एकता आर कपूर और डायरेक्टर हंसल मेहता ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन कर, भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया।

बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर, 2024 को खास तौर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित, यह महाना फ़िल्म्स और टीबीएम फिल्म्स प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफ़िल्म्स द्वारा प्रीवेंट किया गया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें