Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Emergency New Trailer : Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर 06 जनवरी को होगा रिलीज

January 4, 2025

Emergency New Trailer : Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर 06 जनवरी को होगा रिलीज

Emergency New Trailer : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर 06 जनवरी को रिलीज होगा। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स निर्मित,‘इमरजेंसी’की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी।

इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। इमरजेंसी के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का नया ट्रेलर 06 जनवरी को रिलीज होगा। सोशल मीडिया पर घोषणा साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा, भारत के सबसे काले घंटे के 50 साल बाद – इमरजेंसी। भारत की सबसे शक्तिशाली महिला और घटना की अनकही कहानी का अनावरण करें जिसने राष्ट्र को हमेशा के लिए बदल दिया। प्तइमरजेंसी ट्रेलर 06 जनवरी 2025 को रिलीज होगा। 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में इमरजेंसी को देखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण,श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ,महिमा चौधरी पुपुल जयकर ,विशाक नायर संजय गांधी,और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आयेंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें