Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान की फिल्म टाइगर 3 को दीवाने हुए इमरान हाशमी, कह डाली ये बात

November 17, 2023

सलमान की फिल्म टाइगर 3 को दीवाने हुए इमरान हाशमी, कह डाली ये बात

मुंबई: फिल्म टाइगर 3 को मिली सफलता को लेकर अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि लोग सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनके अभिनय को पसंद कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसका उन्होंने आनंद उठाया।इमरान ने कहा, ‘‘मैं टाइगर 3 को मिली प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं और लोगों ने मेरे प्रदर्शन पर प्यार बरसाया है। हमने बहुत अच्छी शुरुआत की है और मुझे उम्मीद है कि फिल्म विश्व स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।’

उन्होंने कहा, ’मुझे एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने का अवसर मिला और हमारे देश के सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार सलमान खान के साथ आमने-सामने जाने से बेहतर क्या हो सकता है, मुझे खुशी है कि लोगों ने हमारे प्रदर्शन को पसंद किया है और यह मेरे लिए बहुत बड़ी मान्यता है।यश राज फिल्म्स की टाइगर 3 ने केवल 4 दिनों में 169.75 करोड़ की आश्चर्यजनक कमाई की।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं हमेशा अपनी पसंद की फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करना चाहता था और एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने से मुझे ऐसे शेड्स तलाशने का मौका मिला, जिनमें मैंने पहले कभी कदम नहीं रखा था। मैं अपने खलनायक किरदार को पसंद करने और टाइगर 3 को बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म बनाने के लिए लोगों का आभारी हूं।आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मति और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सफलतापूर्वक चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें