Site icon Dainik Savera Times

मानव कौल की पुस्तक ‘रूह’ के अंग्रेजी संस्करण का 17 अप्रैल को होगा विमोचन

नयी दिल्ली: अभिनेता एवं लेखक मानव कौल की पुस्तक ‘रूह’ के अंग्रेजी संस्करण का 17 अप्रैल को विमोचन होगा। पुस्तक के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने बुधवार को यह घोषणा की। मूल रूप से हिंदी में लिखा गया उपन्यास ‘रूह’ एक यात्रा वृत्तांत है, जो पाठकों का कश्मीर की अलौकिक सुंदरता से परिचय कराती है।

पुस्तक में मानव कौल ने एक ऐसे नायक की भूमिका निभाई है, जो कश्मीर में अपनी यात्रा के जरिए अतीत को वर्तमान के एक हिस्से के रूप में फिर से जीवंत करने की कोशिश करता है।जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जन्मे मानव कौल एक लोकप्रिय अभिनेता हैं, जिन्होंने “तुम्हारी सुलु”, “जॉली एलएलबी 2”, “थप्पड़” जैसी फिल्मों के अलावा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज “अजीब दास्तान” में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई है मानव कौल की पुस्तक “ठीक तुम्हारे पीछे” और “प्रेम कबूतर” काफी लोकप्रिय हुई हैं।

Exit mobile version