Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कांटा लगा’ फेम Shefali Jariwala के निधन के बाद भावुक हुए पति Parag Tyagi, लिखा – “वो सिर्फ एक परी नहीं…

July 4, 2025

‘कांटा लगा’ फेम Shefali Jariwala के निधन के बाद भावुक हुए पति Parag Tyagi, लिखा – “वो सिर्फ एक परी नहीं…

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन ने पूरे इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया है। 27 जून को 42 साल की उम्र में शेफाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब, एक हफ्ते बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने शेफाली को याद करते हुए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी है।

पराग ने पोस्ट की शुरुआत एक दुआ से की “यह जगह सिर्फ प्यार से भरी हो… ऐसी आत्मा जो कभी नहीं भुलाई जाएगी।” उन्होंने शेफाली को अपनी “परी” बताते हुए लिखा कि वह जैसी बाहर से दिखती थीं, उससे कहीं ज्यादा भीतर से मजबूत और गहराई से भरी थीं। “वो सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं थीं, वो एक आग थीं – शालीनता में लिपटी हुई।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)

पराग ने शेफाली की बुद्धिमत्ता, मेहनत, निस्वार्थ प्रेम और मातृत्व जैसे स्वभाव की सराहना करते हुए लिखा कि वह सभी के लिए मां जैसी थीं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि शेफाली को ग़म और अफवाहों के बजाय उनकी रोशनी और खुशियों के लिए याद किया जाए।

‘कांटा लगा’ से मिली थी पहचान

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए सुपरहिट रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात प्रसिद्धि पाई थी। इस गाने के बाद वे हर घर में पहचानी जाने लगीं और ‘कांटा लगा गर्ल’ बन गईं। हालांकि गाने को लेकर उस समय कुछ विवाद भी हुए थे, लेकिन शेफाली को इससे काफी लोकप्रियता मिली। बाद में उन्होंने साल 2004 में फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी काम किया था, जिसमें वे अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ नजर आई थीं।

निजी जीवन में उतार-चढ़ाव

शेफाली ने साल 2004 में म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में टीवी एक्टर पराग त्यागी से विवाह किया। दोनों को एक खुशहाल जोड़ी के रूप में देखा जाता था और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें साझा करते थे।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

शेफाली के निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के कई सितारे स्तब्ध रह गए। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। अब पराग की इस पोस्ट ने एक बार फिर सभी की आंखें नम कर दी हैं। शेफाली भले ही इस दुनिया से चली गई हों, लेकिन उनके काम, मुस्कान और ऊर्जा को लोग हमेशा याद रखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें