Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर अभिनेता को करियर में एक बार कश्मीर में शूटिंग करने का मौका मिलना चाहिए: अंगद हसीजा

November 6, 2023

हर अभिनेता को करियर में एक बार कश्मीर में शूटिंग करने का मौका मिलना चाहिए: अंगद हसीजा

मुंबई: ‘पशमिन्ना-धागे मोहब्बत के’ में पारस दुरानी की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर अंगद हसीजा ने कश्मीर की खूबसूरत जगहों पर शो की शूटिंग के बारे में खुलकर बात की और कहा कि टीवी शो को बड़े कैनवास पर फिल्माना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी प्रगति है।’पशमिन्ना- धागे मोहब्बत के’ को कश्मीर में शूट किया जा रहा है। इसमें दो लोगों पशमिन्ना (ईशा शर्मा द्वारा अभिनीत) और राघव (निशांत मलकानी) के बीच एक खूबसूरत प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

अंगद ने कहा, ’कश्मीर ‘जन्नत’ है। कश्मीर में शो की शूटिंग करना बहुत आनंददायक है। हर अभिनेता को अपने करियर में एक बार कश्मीर में शूटिंग करने का मौका मिलना चाहिए।’’सपना बाबुल का…बिदाई’ फेम एक्टर ने कहा, ‘टीवी इंडस्ट्री कई तरह से आगे बढ़ती है। खूबसूरत लोकेशन्स पर अलग-अलग कहानियां तलाशी जा रही हैं। हम कभी-कभी टीवी शो को बड़े कैनवास पर शूट करते हैं, जो एक बड़ी प्रगति है।’

शो में, पश्मीना खुले विचार वाली लड़की है, जो अपनी खुद की प्रेम कहानी बनाना चाहती है। अल्केमी फिल्म्स द्वारा निर्मति, ‘पशमिन्ना’ की कहानी दर्शकों के दिल के छू रही है।शो में प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली है, जिसमें ईशा शर्मा, निशांत मलकानी, हितेन और गौरी तेजवानी शामिल हैं।यह सोनी सब पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें