Site icon Dainik Savera Times

‘देवरा: पार्ट 1’ देखकर सभी लोगों को गर्व होगा : एनटीआर जूनियर

मुंबई: मैन ऑफ़ मासेस एनटीआर जूनियर ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ को देखकर सभी को गर्व महसूस होगा। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की बहुप्रतीक्षित और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘देवरा: भाग 1’ पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म में एनटीआर जूनियर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एनटीआर जूनियर ने कहा कि फिल्म देवरा का इंतजार न केवल सार्थक होगा बल्कि लोगों को गर्व से भर देगा। यह मेरा आप सभी से वादा है कि ‘देवरा’ का इंतजार सार्थक होगा और फिल्म रिलीज होने पर हर फैंस गर्व से अपना कॉलर ऊंचा उठाएगा।

कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, ‘देवारा’ दो भागों में प्रदर्शित होगी, जिसका पहला भाग 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है और इसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा दिया गया है, और छायांकन आर रत्नावेलु द्वारा किया गया है।

Exit mobile version