Dainik Savera Times

Excel Entertainment ने जारी किया ‘Ground Zero’ का फर्स्ट पोस्टर, BSF कमांडेंट के रूप में दिखे Emraan Hashmi

मुंबई: एक्सेल एंटरटेनमेंट की ग्राउंड जीरो जब से अनाउंस हुई है, तब से ही इसकी दमदार कहानी लोगों को बांधे हुए है। ये फिल्म एक ऐसी सीक्रेट जंग से इंस्पायर्ड है, जिसके बारे में आम लोग कभी जान ही नहीं पाए। इसमें सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि उन अनदेखी मुश्किलों की भी बात होगी, जो हमारे जवान रोज़ झेलते हैं। ये कहानी साहस, बलिदान और देश की हिफाजत करने वालों के संघर्ष को करीब से दिखाएगी, जो एक दमदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने वाली है।

जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स भी सरप्राइज दे रहे हैं! ‘लक्ष्य’ जैसी शानदार फिल्म देने वाले एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अब इमरान हाशमी के किरदार से पर्दा उठा दिया है।

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने इमरान हाशमी का जबरदस्त लुक रिवील किया है। पोस्टर में वो पीछे से बंदूक थामे खड़े नजर आ रहे हैं, और उनके सामने है कश्मीर की रहस्यमयी लेकिन खूबसूरत वादियां। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गई है, जो है 25 अप्रैल 2025।

इमरान हाशमी ग्राउंड जीरो में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रोल में नजर आएंगे, जो देश की सुरक्षा से जुड़ी एक बड़े खतरे की दो साल तक जांच करते हैं। सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी का धमाकेदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली है। कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, सुंदीप सी. सिधवानी, अरहान बगाती, टैलिस्मन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर हैं। ये दमदार फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Exit mobile version