Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्साहित हूं कि भगवान ने यह दिन देखने का मौका दिया: Sonu Nigam

January 22, 2024

उत्साहित हूं कि भगवान ने यह दिन देखने का मौका दिया: Sonu Nigam

अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साहित पार्श्व गायक सोनू निगम ने कहा कि वह खुद को खुशनसीब समझते हैं कि उन्हे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का साक्षी बनने का मौका मिला है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने आये सोनू ने रविवार रात कहा “ निसंदेह यह एक बहुत ही भावुक क्षण है। मुझे खुशी है कि दुनिया में जहां भी सनातन धर्म है, वहां खुशी और उत्साह है। यह बहुत अच्छा लगता है कि हम यह देख पा रहे हैं। भगवान ने हमें उस कालखंड में जन्म लेने के लिए चुना है जिसमें ऐसा भव्य आयोजन हो रहा है।

उन्होने कहा “ मैं उन भाग्यशाली लोगों में से एक हूं जिन्हें निमंत्रण मिला है। करोड़ों की संख्या में रामभक्त हैं जो इस कार्यक्रम को लेकर कल दीवाली मनायेंगे। मैने भी यहां आने से पहले अपने घर को झालरों से सजाया है।” विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने और बाद में दर्शन करने की दलील पर उन्होने कहा “ राजनीति के लिहाज से वे पूरी तरह सही है। अगर वे यहां आते हैं तो भी उन्हे शर्मिंदगी होगी और नहीं आते हैं तो भी उनके लिये मुश्किल होगी। वास्तव में यह कहा जाये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शह-मात दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें