शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्र्री की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक है। जिन्होंने 50 के दशक में अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। इन्होंने लंबे समय तक बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी के जलवे दिखाएं। शर्मिला जी ने अराधना, चुपके-चुपके, मौसम, अमर प्रेम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। अब भले ही वे उतनी एक्टिव नहीं रहती लेकिन उनकी फिल्में आज भी फैंस के दिलो में बसती है। बोल्ड अदाएं दिखाने वालीं शर्मिला टैगोर असल जिंदगी में भी हिम्मत से काम लेना जानती हैं। ‘कश्मीर की कली’ एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने बताया कि जब उन्होंने इंटर रिलीजन शादी की थी, तो दोनों के घरवालों को डेथ थ्रेट्स मिलने लगे थे। उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स को धमकी भरे मैसेज भेजे जाते थे।
बता दें कि शर्मिला टैगोर ने 27 दिसंबर, 1968 में क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। 2011 में मंसूर अली खान की डेथ तक दोनों साथ ही रहे। शर्मिला टैगोर हिंदू, तो मंसूर अली खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे। दोनों के धर्म अलग थे, ऐसे में जब शर्मिला ने मुस्लिम परिवार में शादी करने की ठानी, तो इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शर्मिला टैगोर ने बताया कि कोलकाता में जब उनकी शादी हो रही थी, तो उसी समय दोनों परिवारों को गोली मार देने की धमकी मिल रही थी। हालांकि, शादी किसी तरह संपन्न हुई और रिसेप्शन में भी किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। यहीं नहीं जब वह दिल्ली में थीं, तो दो अजनबी उनसे मिलने आए। उन्होंने खुद को सीबीआई से बताया और उन्हें सुरक्षा देने की बात कही लेकिन शर्मिला जी ने इस बात से मना कर दिया।
