Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेमस एक्टर Annu Kapoor की बिगड़ी तबियत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

January 27, 2023

फेमस एक्टर Annu Kapoor की बिगड़ी तबियत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

फेमस एक्टर अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। दरअसल, अन्नू कपूर सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। लेकिन बता दें के डॉक्टर्स ने उनकी हालत को स्थिर बताया है। उनके मैनेजर ने बताया के उन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा गया। सुबह में ही वह अस्पताल में एडमिट हुए थे। अब उनकी हालत स्थिर है। अभी अन्नू कपूर ने खाना खाया है और वह सभी से आराम से बातचीत कर रहे हैं। मशहूर एक्टर और सिंगर अन्नू कपूर को 26 जनवरी की सुबह में सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट किया गया था।

बता दें के अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवीर 1956 में हुआ भोपाल में हुआ था। अन्नू कपूर के पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे। इनकी मां कमला, बंगाली थीं। अन्नू कपूर के पिता एक पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे जो शहर-शहर जाकर गली-नुक्कड़ पर परफॉर्म करता था। वहीं, एक्टर की मां एक कवियत्री थीं। साथ ही उन्हें क्लासिकल डांस करना बहुत पसंद था। परिवार काफी गरीब था। अन्नू कपूर ने अपने पिता की थिएटर कंपनी ज्वॉइन कर ली। फिर अन्नू कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यहां जमकर मेहनत की. थिएटर किया।

इसके बाद धीरे धीरे कर उन्होंने फ़िल्मी दुनिआ में कदम रखा। बता दें के अबतक के अपने करियर में ढेरों फिल्में कीं। सभी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। सिर्फ इतना ही नहीं, इन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। फिलहाल, अन्नू कपूर को 92.7 रेडियो एफएम के शो ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ में काफी पसंद किया जाता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें