Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

90 दशक की मशहूर अभिनेत्री Mamta Kulkani हुई 52 साल की,जानिए कैसा रहा इनका फ़िल्मी सफर

April 20, 2024

90 दशक की मशहूर अभिनेत्री Mamta Kulkani हुई 52 साल की,जानिए कैसा रहा इनका फ़िल्मी सफर

मुंबई :- 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकणी ने वर्ष 1991 में तमिल फिल्म ‘ननबरगल’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की। ममता कुलकर्णी की मां ने एक अखबार में मॉडलिंग एजेंसी का एड देखा। ममता को लेकर उनकी मां एड एजेंसी के दफ्तर गयी। बाद में ममता कुलकर्णी ने मॉडलिंग में खूब नाम कमाया। ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म तिरंगा से की। राजकुमार और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ममता कुलकणी ने छोटी सी भूमिका निभायी थी। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने ‘मेरा दिल तेरे लिये’ में काम किया लेकिन अपनी पहचान नहीं बना सकी।

1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाकर ममता कुलकर्णी चर्चा में आ गई थीं।वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘आशिक आवारा’ ममता कुलकर्णी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई । इस फिल्म में ममता कुलकर्णी की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने ‘वक्त हमारा है’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘करण-अर्जुन’ ममता कुलकर्णी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुयी।

इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। सलमान खान और ममता कुलकर्णी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आयी। पुर्नजन्म पर आधारित यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 1995 में ही ममता कुलकर्णी एक और हिट फिल्म बाजी प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में ममता कुलकर्णी और अक्षय कुमार की जोड़ी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 1996 में प्रदर्शित राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी ने कैमियो रोल किया। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत ..कोई जाये तो ले आये.. दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने नसीब, चाइना गेट, छुपा रुस्तम, किला जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा।ममता कुलकर्णी इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें