Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Naseeruddin Shah ने मंथन की तुलना पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिये से की

May 20, 2024

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Naseeruddin Shah ने मंथन की तुलना पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिये से की

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नसीरउद्दीन शाह ने अपनी फिल्म मंथन की तुलना पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिये से की है। नसीरुद्दीन शाह की फिल्म मंथन को हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिबल में दिखाया गया है। फिल्म मंथन वर्ष 1976 में प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, गिरीश कर्नाड और नसीरउद्दीन शाह ने अहम भूमिका निभायी थी।

इस फिल्म के निर्माण के लिये गुजरात के लगभग पांच लाख किसानों ने अपनी प्रति दिन की मिलने वाली मजदूरी में से ..दो-दो.. रूपये फिल्म निर्माताओं को दिये और बाद में जब यह फिल्म प्रदर्शित हुयी तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी । फिल्म ने कई सारे पुरस्कार भी जीते थे। नसीरउद्दीन शाह ने मंथन की तुलना अपनी ही पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिये से की है। नसीरउद्दीन शाह ने कहा, रिलीजन टॉपिक पर दमदार फिल्में बननी चाहिए क्योंकि ये टॉपिक सभी के दिमाग में रहता है।

धर्म ही एक ऐसी चीज है जिसने इंसानियत का सबसे ज्यादा नुकसान किया है, इसलिए मैं सालों पहले आई अपनी पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिए को बहुत अहम फिल्म मानता हूं. मंथन जितनी अहम। कुछ लोग ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश कर भी रहे हैं लेकिन इनकी संख्या बहुत कम भी है. और ये काम इतना आसान भी नहीं है। वर्ष 2007 में प्रदर्शित पाकिस्तानी फिल्म खुदा के लिए मे नसीरउद्दीन शाह के अलावा फवाद खान, इमान अली और शान शाहिद ने काम किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें