Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड के इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, करानी पड़ी सर्जरी, जानें कौन

December 29, 2025

बॉलीवुड के इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, करानी पड़ी सर्जरी, जानें कौन

Sajid Khan Accident : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और ‘बिग बॉस 16’ के एक्स-कंटेस्टेंट साजिद खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि एक हादसा है। जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान साजिद का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

फराह खान ने दी भाई की हेल्थ अपडेट
साजिद की बहन और जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को साजिद की सर्जरी की गई और ऑपरेशन सफल रहा। फराह के मुताबिक “सर्जरी हो गई है। अब वो बिल्कुल ठीक हैं। रिकवरी हो रही है।” हादसे के वक्त साजिद, एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनाई जा रही एक शूटिंग में शामिल थे।

जल्द डायरेक्टर के रूप में करेंगे वापसी
फिल्मों की बात करें तो साजिद खान ने 2005 में ‘डरना जरूरी है’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें–हाउसफुल फ्रेंचाइजी, हे बेबी, हंमशकल जैसे नाम शामिल हैं। फिल्मों के साथ-साथ साजिद टीवी की दुनिया का भी हिस्सा रहे और कई टीवी शो उन्होंने होस्ट भी किए। ‘बिग बॉस 16’ में भी वह कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दिए थे। काफी समय से वह ब्रेक पर थे और अब फिर से डायरेक्टर के रूप में वापसी की तैयारी में हैं।

मीटू विवाद ने रोका करियर
2018 में साजिद खान का नाम #MeToo विवाद में सामने आया था, जिसमें कई महिला कलाकारों ने उन पर आरोप लगाए थे। इस वजह से उन्हें अपना करियर बीच में रोकना पड़ा।

पहले दिया था अपना बयान
एक पुराने इंटरव्यू में साजिद ने बताया था कि आरोप लगने से कुछ दिन पहले ही वह जैसलमेर में शूट कर रहे थे। उस दौरान उनकी मां की तबीयत भी खराब थी। वह कहते हैं– मुझे सबसे ज्यादा डर था कि मां को अगर इस बारे में पता चल गया तो उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें