Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Diljit Dosanjh की पाेस्ट पर जाने माने शेफ Ranveer Brar ने दिया तगड़ा रिएक्शन

November 29, 2024

Diljit Dosanjh की पाेस्ट पर जाने माने शेफ Ranveer Brar ने दिया तगड़ा रिएक्शन

Diljit Dosanjh Post : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने चार्टर्ड फ्लाइट से एक तस्वीर साझा की हैं, जिस पर कमेंट करने से जाने माने शेफ रणवीर बराड़ खुद को रोक नहीं पाए। उनकी ये टिप्पणी पारखी नजरों की कहानी कह रही है। कोलकाता में परफॉर्म करने के लिए तैयार दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार्टर्ड फ्लाइट से कई तस्वीरें पोस्ट कीं हैं।अभिनेता-गायक ने दिखाया कि उनके खाने में सलाद, चपाती और पनीर की ग्रेवी शामिल थी। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘अगला पड़ाव कोलकाता।‘ (मतलब कोलकाता में शो होगा।

सिंगर की ओर से शेयर की गई इन तस्वीरों ने शेफ रणवीर बरार का ध्यान खींचा है, जिन्होंने हाल ही में करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स‘ में काम किया है। कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा, ‘पाजी पनीर तगड़ा लगदा ऐ।‘ (पनीर लजीज लग रहा है)

दिलजीत इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। देश के कई शहरों में शो कर रहे हैं। वो मुंबई, हैदराबाद समेत कई शहरों में परफॉर्म कर चुके हैं। हर इवेंट खास हो रहा है। हाल ही में पुणो में स्टार ने एक व्यक्ति का दिन और भी खास बना दिया, जब पुणो में उनके कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसक ने मंच पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस दौरान भी दोसांझ ने गाना जारी रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

इस कार्यक्रम के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति मंच पर अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। प्रपोजल के बाद, उस व्यक्ति ने लड़की के हाथ चूमे और उसे गले लगाया। इस दौरान, दिलजीत को उनके पास गाते हुए सुना गया। वह ताली बजाते हुए दर्शकों से भी ताली बजाने की अपील करते नजर आए। इसके बाद, यह जोड़ा गायक-अभिनेता के पास जाकर उनसे हाथ मिलाता दिखा।

कोलकाता के बाद दिलजीत बेंगलुरु, इंदौर और चंडीगढ़ की यात्रा करेंगे। उनका दौरा 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगा। दिलजीत को आखिरी बार जगदीप सिद्धू द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3‘ में देखा गया था। इसमें नीरू बाजवा भी हैं। यह फिल्म ब्रिटेन में एक मिशन पर गए दो पुलिस अधिकारियों की कहानी है, जो मन ही मन एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि उनकी भावनाएं एक-दूसरे के प्रति पारस्परिक नहीं हैं, जिसके कारण वह पहले एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करवाने की कोशिश करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें