Site icon Dainik Savera Times

प्रसिद्ध शस्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय मराठे का हुआ निधन

ठाणो (महाराष्ट्र): प्रसिद्ध शस्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि कलाकार को दिल का गंभीर दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात उनका निधन हो गया। वह प्रसिद्ध संगीतकार पंडित राम मराठे के सबसे बड़े पुत्र थे। पंडित संजय मराठे अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की विरासत छोड़ गए हैं। हारमोनियम वादन और मधुर गायन में महारत रखने वाले मराठे को बहुत सम्मान प्राप्त था और उन्होंने इस वर्ष अपने पिता की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

Exit mobile version