Site icon Dainik Savera Times

‘Kundali Bhagya’ की मशहूर जोड़ी श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर दिखे एक साथ

फिलहाल करण का किरदार शक्ति आनंद निभा रहे हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धीरज के साथ कई तस्वीरें शेयर की। फोटो में श्रद्धा ने पेस्टल गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है, जबकि धीरज एक काले पैंट कोट में हैं, जिस पर सिल्-वर का काम है। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर जूतों से पूरा किया।

दोनों कैमरे के सामने खुलकर पोज दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को शीर्षक दिया: ‘जब वी मेट।‘ धीरज ने तस्वीरें शेयर की और लिखा, ‘ लंबे समय बाद।’ प्रशंसकों ने पोस्ज़्ट पर कमेंट करते हुए प्यार की बौछार की और लिखा, ‘लंबे समय के बाद आखिरकार प्रीरान।‘ एक यूजर ने कहा, ‘यह कितना खूबसूरत दिन है।‘

एक अन्य प्रशंसक ने कहा, ‘मेरे पसंदीदा।‘ मार्च 2023 में शो ‘कुंडली भाग्य’ ने एक जेनरेशन लीप लिया था और वर्तमान में इसमें पारस कलनावत, सना सैय्यद और बसीर अली शामिल हैं। इस बीच, धीरज इन दिनों शो ‘रब से है दुआ’ में नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version